फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief material dispatched to help Punjab flood victims

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री रवाना

Sun, 07 Sep 2025 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Relief material dispatched to help Punjab flood victims
सरधना। पंजाब में बाढ़ के बाद जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा सरधना ने राहत सामग्री भेजी। संवाद
- जमीयत उलमा-ए-हिन्द के नेतृत्व में चला मानवीय सहायता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए सरधना से राहत सामग्री भेजी गई। जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा सरधना के नेतृत्व में यह मानवीय सहायता अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रविवार को सरधना से राहत सामग्री से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया गया। राहत सामग्री में बाढ़ पीड़ितों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार का सामान भेजा गया। राहत सामग्री में ओढ़ने और बिछाने की चादर, बच्चों के कपड़े, सूखा दूध और छोटे बच्चों की दूध की बोतलें, राशन के लगभग 500 पैकेट, तिरपाल और मच्छरदानियां, आवश्यक दवाइयां, रोजमर्रा का उपयोगी घरेलू सामान भेजा गया।
विज्ञापन

मुफ्ती समद ने कहा कि इंसानियत ही सबसे बड़ा मजहब है। जब देश के किसी कोने में लोग परेशानी में हों तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके साथ खड़े हों। यह राहत दल अगले दो दिनों में पंजाब के प्रभावित जिलों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुफ्ती समद, शाहरुख आरिफ उर्फ बंटी, कारी मोहसिन, मौलाना शहजादा, अतीक अहमद, डॉ. आसिफ नूर, सभासद इमरान, अरशद अब्बासी, डॉ. वली, हाजी मुन्ना, सरहान अंसारी, गुफरान खान, जुबैर यासीन, आफताब कुरैशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed