{"_id":"6a4a6d31ee88cb1cb40a1e89","slug":"relief-from-the-heat-after-four-days-thanks-to-the-rain-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105096-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश से चार दिन बाद गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश से चार दिन बाद गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र में रविवार को मानसून सीजन की दूसरी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। पिछले चार दिनों से तेज धूप और बढ़ी हुई उमस के कारण लोग बेहाल थे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हुई।
करीब एक घंटे तक हुई बारिश के चलते बाजारों और सड़कों पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही। वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। किसान मुकेश ठाकुर, रामनाथ, अरुण, चंद्रपाल आदि का कहना है कि धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित होगी। मौसम में आई इस तब्दीली से लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।