{"_id":"5f0380a78ebc3e430a0cb6b3","slug":"relief-from-humidity-weather-pleasant-modipuram-news-mrt4899950157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम रहा सुहाना, अभी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम रहा सुहाना, अभी बारिश के आसार
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। मानसून की पहली बारिश अच्छी होने के बाद सोमवार को भी शहर का मौसम सुहाना रहा। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन हवा में ठंडक रहने से उमस से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे।
जुलाई माह के पहले सप्ताह में रविवार तड़के मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी। करीब 43 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके कारण सोमवार को भी तापमान कम दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। बारिश 1.0 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 56 दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी चार दिन मानसूनी बारिश के आसार हैं। इस समय किसान खेतों में सिंचाई व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव न करें। कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी।