फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief ... 10 colonies transferred to Municipal Corporation

राहत...10 कॉलोनियां नगर निगम को हस्तांतरित

Thu, 30 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Relief ... 10 colonies transferred to Municipal Corporation
राहत...10 कॉलोनियां नगर निगम को हस्तांतरित
विज्ञापन

मेरठ। 20 वर्षों से नगर निगम और एमडीए के बीच पिस रहे लोगों को राहत मिली है। बुधवार को एमडीए और नगर निगम के बीच सैद्घांतिक रुप से दस कॉलोनियों को हस्तांतरित करने पर सहमति बन गई। जिससे इन कॉलोनियों में अब सभी विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराए जाएंगे। इसके अलावा शताब्दीनगर और लोहियानगर को अगले महीने नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
पिछले पांच महीने से एमडीए और नगर निगम के बीच कॉलोनियों के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सभी कॉलोनियों में जाकर सर्वे कराया गया था। मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी दोनों विभागों को इस मामले पर जल्द सहमति बनाने के निर्देश दिए थे। एमडीए को कॉलोनियों के हस्तांतरण के लिए नगर निगम को 172 करोड़ रुपये देने हैं। इन प्रमुख कॉलोनियों में कई हजार लोग निवास करते हैं। वहीं, कुछ कालोनियां ऐसी हैं जहां शहर के प्रमुख डॉक्टर, व्यापारी, उद्यमी और कारोबारी रहते हैं। हालात ये हैं कि कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्य भी अटके हुए हैं, जिससे वहां रहने वाले लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। अब कॉलोनियां हैंडओवर होने से लोगों में क्षेत्र में विकास कार्यों की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

मेंटीनेंस शुल्क से मिलेगी राहत
इसके अलावा पांडव नगर, रक्षापुरम कॉलोनियों में मेंटीनेंस शुल्क मेें गड़बड़ी आ रही है। जिसके चलते यहां के निवासी एमडीए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अब कॉलोनियों के हैंडओवर होने के बाद नगर निगम अपना टैक्स वसूलने की प्रक्रिया को शुरू करेगा, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि एमडीए मेंटीनेंस शुल्क वसूलना जारी रखेगा या इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कॉलोनियां
श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, डिफेंस कॉलोनी, पांडवनगर, गंगानगर, रक्षापुरम, सैनिक विहार, वेदव्यासपुरी, शताब्दीनगर, लोहिया नगर, मेजर ध्यानचंद नगर
इन कॉलोनियों में ये होना है हैंडओवर
श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, डिफेंस कॉलोनी, पांडवनगर - सीवर
ये पॉकेट हैंडओवर करने हैं
डिफेंस कॉलोनी - पॉकेट ई
गंगानगर पॉकेट डी, के, एल, एम, एन, ओ, पी, जे
गंगानगर पॉकेट ए, बी, सी, एफ, जी, एच, आई में सीवर लाइन
रक्षापुरम, सैनिक विहार, वेदव्यासपुरी, शताब्दीनगर, लोहिया नगर, मेजर ध्यानचंद नगर
ये कॉलोनी हैंडओवर करनी हैं
सभी 11 कॉलोनियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एमडीए से नगर निगम को हस्तांतरित होने हैं।
एक फरवरी को चेक भी दे देंगे
एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कॉलोनियों को सैद्धांतिक रूप नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया है। एक फरवरी को चेक के माध्यम से पैसा भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed