फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Release of story collection "Kuch Apni Kuch Parai" in CCSU

Meerut News: सीसीएसयू में कहानी संग्रह 'कुछ अपनी कुछ पराई' का विमोचन

Sun, 24 Nov 2024 06:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Release of story collection "Kuch Apni Kuch Parai" in CCSU
मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम
मेरठ। कलमपुत्र काव्य कला मंच की ओर से लेखक अशोक कुमार गौड़ के कहानी संग्रह ''''कुछ अपनी कुछ पराई'''' का विमोचन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस निदेशक डीके ठाकुर रहे। अध्यक्षता कर रहे सीसीएस यूनिवर्सिटी हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि 27 कहानियों का संग्रह है। इसमें आज की पारिवारिक व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, सरकारी व्यवस्था, मित्रता, प्रेम आदि को अलग-अलग दृदृष्टिकोण के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन

संचालन कलमपुत्र काव्य कला मंच के अध्यक्ष चरणसिंह स्वामी और कवयित्री ऋतु अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि डीके ठाकुर ने कहा कि अशोक कुमार गौड़ की कहानियां सुख, दुख, राग विराग, हास्य परिहास के साथ पारिवारिक जीवन के विभिन्न आयामों को चित्रित करती है। आज ऐसी कहानियों की अति आवश्यकता है। लाला लाजपत रॉय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि किताब जीवन के विभिन्न क्षणों का सफलतापूर्वक अहसास कराती है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति से जुड़ी मालिनी द्विवेदी ने कहा कि आजादी के पावन अमृत महोत्सव में पाठकों के लिए यह अनमोल उपहार है। इसे पढ़कर सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं। पुस्तक के लेखक अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि मैंने जैसा देखा या जैसा भोगा, उसी के आधार पर पुस्तक लिखी है। इस अवसर पर ब्रज किशोर राहगीत, मंगल सिंह मंगल, बीना सिंह, सीमा गर्ग, गुंजन स्वामी ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन के पूर्व निदेशक डॉ. सोती शिवेंद्र चंद्र, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. शोभा रतूड़ी, ओपी रतूड़ी, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश शर्मा, ज्ञान दीक्षित, ओडी शर्मा, शीलचंद्र कौशिक, चरण सिंह स्वामी रहे।

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed