फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relatives meet SSP for arrest of killers

Meerut News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मिले परिजन

Sun, 06 Apr 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Relatives meet SSP for arrest of killers
हस्तिनापुर। गांव लतीफपुर में हुए परमजीत हत्याकांड में शनिवार को परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मिले। एसएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्ववासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम लतीफपुर में बुधवार की शाम को परमजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसका साथी गुरमुख भी दो गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में मृतक के भाई साजन सिंह ने थाने पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें से प्रभु सिंह स्वयं थाने पहुंच गया था और हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में मृतक के परिजन शनिवार को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से मिले। जिसमें उन्होंने थाना पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने सहित कई आरोप लगाए। पीड़ित परिवार के लोगों ने एक भाजपा नेता के साथ आरोपी ग्राम प्रधान दिलदार सिंह की नजदीकियां होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस भी नेता के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने अपराध की विवेचना थाना हस्तिनापुर से स्थानांतरण कर अन्य किसी भी थाने से कराने की मांग की।
विज्ञापन


हर लोकेशन पर दी जा रही है दबिश
परमजीत की हत्या के बाद पुलिस के सामने अब आरोपियों को गिरफ्तार करने की सबसे बड़ी चुनौती है जिसमें पुलिस की चार टीमें काम कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर हर लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हत्या में फरार आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed