फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration starts for the dream lover

सपनों के आशियाने के लिए पंजीकरण शुरू

Tue, 27 Aug 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Registration starts for the dream lover
सपनों के आशियाने के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के 1432 आवासों के लिए शहरवासी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमडीए ने सोमवार से योजना के तहत मकानों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस योजना में लाभार्थियों के लिए पंजीकरण राशि पांच हजार रुपये तय की गई है।
एमडीए को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दस हजार मकानों को बनाया जाना है। इसके लिए पांच हजार मकानों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर स्वीकृति शासन से मिल गई है। इसके बाद एमडीए ने तेजी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिससे आवंटियों को जल्द आवास मिल सकें। जिन 1432 आवासों के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है, उनका निर्माण परतापुर स्थित बराल में किया जा रहा है। इन मकानों को भी 2-3 माह में तैयार करने का लक्ष्य तय हुआ है। इन 30 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के फ्लैट की कीमत साढ़े चार लाख रुपये तय की गई है। इसमें ढाई लाख की छूट योजना के तहत मिलेगी। दो लाख रुपये पात्र लाभार्थी प्राधिकरण को देगा। लाभार्थी को भुगतान के लिए किश्त का विकल्प रहेगा। बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई 2019 को ड्रा द्वारा 512 आवास आवंटित किए गए थे। इन मकानों का एमडीए की शताब्दीनगर, गंगानगर आदि योजनाओं में तेजी से निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अक्तूबर-नवंबर में आवंटियों के सपनों के आशियाने का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

डूडा से स्वीकृति होगी जरूरी
प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थी को डूडा से भी स्वीकृति पाना जरूरी होगा। डूडा में भी आवास का पंजीकरण होना जरूरी होता है। डूडा द्वारा लाभार्थी का आय प्रमाण पत्र, पक्का मकान न बना हो आदि नियमों के आधार पर ही प्रधानमंत्री आवास में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए एमडीए और डूडा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये प्रतिदिन की किश्त
इससे पहले जिन 512 फ्लैटों का आवंटन किया गया था, उनकी किश्त तय कर दी गई है। इसमें पांच वर्ष के लिए 20 किश्त बनाई गई हैं। जिसकी धनराशि करीब 9700 रुपये तय की गई है। पात्र लाभार्थी प्रतिदिन सौ रुपये के हिसाब से अपनी किश्त जमा कर सकेगा।

मिल सके आवास का लाभ
शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। शासन की प्राथमिकताओं में इस योजना में तेजी लाई जा रही है। जिससे लाभार्थियों को आवास का लाभ मिल सके। -राजेश कुमार पांडेय, वीसी एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed