फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of nine thousand vehicles suspended, two thousand still on the roads

Meerut News: नौ हजार वाहनों का पंजीकरण निलंबित, दो हजार फिर भी सड़कों

Thu, 16 May 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 16 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Registration of nine thousand vehicles suspended, two thousand still on the roads
शामली। दस से पंद्रह साल पुराने और तीन साल से अधिक समय से फिटनेस नहीं कराने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ऐसे जिले के नौ हजार वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं। यही नहीं, परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि पंजीकरण निलंबित होने के बावजूद कुछ वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिस पर परिवहन विभाग ने ऐसे करीब दो हजार वाहनों को नोटिस जारी करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। ऐसे वाहनों का ब्योरा अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। जिनके जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों को तीन बार चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी वाहन चालकों द्वारा मनमानी की जा रही थी। जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर एक लाख वाहन व्यावसायिक हैं। हर दो साल में इनका फिटनेस कराना अनिवार्य होता है। परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि जिले में चार हजार वाहन बिना फिटनेस के खटारा हालत में संचालित हो रहे हैं। इनका पिछले तीन साल से फिटनेस टेस्ट तक नहीं हुआ। कार्रवाई के लिए विभाग ने सूची बनाकर शासन को भेजी थी। इनमें एक हजार से अधिक ऑटो भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच हजार वाहन ट्रक, कार, ऑटो आदि वे शामिल हैं, जो दस से पंद्रह साल पुराने हैं और जिनके चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि पंजीकरण निलंबित होने के बावजूद दो हजार वाहन सड़कों पर घूम रहे हैं। सभी के खिलाफ बाबरी, शामली, ऊन, झिंझाना, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता पुलिस के सहयोग से जब्तीकरण और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पूर्व में 5448 वाहन चालकों को दिए गए थे नोटिस
करीब सात माह पूर्व ही जिलेभर की सड़कों पर दौड़ने वाले 5448 वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए थे। फिटनेस कराने के लिए भी कहा गया था। मगर इसके बावजूद वाहन चालक लापरवाही से बाज नहीं आए।


- जिले में इन सीरीज के वाहन स्वामियों के पंजीकरण किए गए निलंबित

एआरटीओ के अनुसार, जिले में पंजीकृत 10 वर्ष पुराने व्यवसायिक, निजी डीजल वाहन पांच हजार चिह्नित किए गए हैं। इनकी सीरीज यूपी-12एबी, एसी, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, जे, एल, एम, एन, ओ, पी, क्यू, आर, एस, टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई हैं। वहीं, यूपी13 एई, यूपी11 एसी, ए एफ, एडब्ल्यू बीडी, बीडी, बीएल, बीएन, बीक्यू, बीआर, बीसी, बीवाई, बीजे, सीए, सीबी ,सीटी, डीटी यूपी15 एसी, एएफ, एएच, एआर, एडब्ल्यू, बीए, बीई, बीएच, सी, जी, पी आदि शामिल है जिनके पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं।

- एनजीटी ने पुराने वाहनों पर लगाई थी रोक
शामली एनसीआर क्षेत्र में आता है। करीब चार वर्ष पूर्व एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहनों की वैधता 15 वर्ष कर दी थी। इसमें पेट्रोल के वाहनों की 15 वर्ष और डीजल के वाहनों की 10 वर्ष वैधता की गई। इसके बावजूद जिले में पुराने वाहनों का संचालन हो रहा है, जबकि वैधता समाप्त हो चुके पुराने वाहनों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों पर रोक लगाने के लिए ऐसे वाहनों की जांच के नाम पर पुलिस और संभागीय विभाग की ओर से खानापूर्ति की जाती है।


चार दिन पूर्व ही नौ हजार वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया गया। जांच में सामने आया है कि कुछ वाहन अभी भी संचालित हो रहे हैं। अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। पुलिस के सहयोग से ऐसे वाहन और चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। - रोहित राजपूत, एआरटीओ, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed