फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration in cricket online and offline

अब ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे क्रिकेट में पंजीकरण

Wed, 22 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Registration in cricket online and offline
अब ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे क्रिकेट में पंजीकरण
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट खिलाड़ियों को अंडर-14, 16, 19, 23 व सीनियर वर्ग में ट्रायल के लिये पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ा दी है। पहले चरण में 6 से 16 जनवरी तक मेरठ जिले में करीब नौ सौ पंजीकरण हुए थे। ये पंजीकरण ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा कराये गये। एसोसिएशन द्वारा पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया लागू कर पंजीकरण कराये गये थे। जिसमें अधिकतर खिलाड़ियों के पंजीकरण न होने की शिकायत आ रही थी। एसोसिएशन ने दूसरे चरण में 22 से 29 जनवरी तक मेरठ सहित सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कानपुर, रायबरेली, झांसी जिलों में पंजीकरण खोले हैं। दूसरे चरण में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्रक्रिया से पंजीकरण किए जाएंगे। मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया जिले का कोई भी खिलाड़ी ट्रायल के बिना नहीं रहना चाहिए। यूपीसीए ने खिलाड़ियों के हक में अच्छा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed