{"_id":"69fa1bf1f3ebf2156e0de22e","slug":"registration-for-admission-to-ccsu-affiliated-colleges-begins-on-the-portal-applications-open-until-june-20-meerut-news-c-72-1-mct1014-152849-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 जून तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 जून तक आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ मंडल के छह जिलों में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों और परिसर में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार दोपहर बाद रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव कर दिया गया। तीन बजे के बाद शुरू हुए इस पोर्टल पर छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी सहित विभिन्न यूजी ट्रेडिशनल एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विवि प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और छात्र पोर्टल के माध्यम से ही सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। इस वर्ष पोर्टल पर पाठ्यक्रमों की जानकारी पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित रूप में उपलब्ध कराई गई है। डैशबोर्ड पर प्रत्येक कोर्स का नाम, अवधि तथा न्यूनतम अर्हता अंकित रहेगी। इससे अभ्यर्थी अपने अंक प्रतिशत और रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन आसानी से कर सकेंगे।
ईमेल आईडी का सही प्रयोग जरूरी
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि छात्र पंजीकरण के लिए केवल अपनी व्यक्तिगत और सक्रिय ईमेल आईडी का ही उपयोग करें। प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं उसी ईमेल पर भेजी जाएंगी। नए पंजीकरण से लेकर लॉगइन तक उसी ईमेल आईडी का प्रयोग अनिवार्य होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी स्थिति में साइबर कैफे की ईमेल आईडी का उपयोग न करें। इसके अलावा, पंजीकरण के दौरान सभी विवरण हाईस्कूल (दसवीं) की मार्कशीट के अनुसार ही भरने होंगे। एक ईमेल आईडी और एक मोबाइल नंबर पर केवल एक ही पंजीकरण मान्य होगा।
विज्ञापन
पाठ्यक्रमों की जानकारी होगी सुलभ
प्रवेश पोर्टल पर छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी कोर्स पर क्लिक करने पर छात्र सीधे पंजीकरण या लॉगइन पेज पर पहुंच सकेंगे, जिससे आवेदन प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय रहते आवेदन करने और सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने की अपील की।