{"_id":"603d46108ebc3ece7a782b9b","slug":"register-by-15-march-get-the-benefit-of-surcharge-exemption-laward-news-mrt527872587","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च तक करें पंजीकरण, पाएं सरचार्ज में छूट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च तक करें पंजीकरण, पाएं सरचार्ज में छूट का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 मार्च तक करें पंजीकरण, पाएं सरचार्ज में छूट का लाभ
दौराला। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विद्युत निगम ने एक मुश्त योजना लागू की है। घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ता एक से 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरचार्ज (ब्याज) में छूट का लाभ दिया जाएगा।
विद्युत निगम लगातार राजस्व वसूली को लेकर उपभोक्ताओं को राहत दे रहा है। एक मुश्त योजना के तहत निगम ने एक से 15 मार्च तक उपभोक्ताओं से रजिस्ट्रेेशन मांगे है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उपभोक्ता 31 मार्च तक अपना बिल जमा कर सरचार्ज में छूट का लाभ ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान उपभोक्ता को जनवरी तक के विद्युत बिल में प्रदर्शित मूल धनराशि का 30 प्रतिशत व 31 जनवरी के बाद के वर्तमान देयों को एक साथ जमा करना होगा। यह योजना शहरी व ग्रामीण दोनों उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है।
10 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
सकौती उपखंड के एसडीओ विनेश कुमार का कहना है कि घरेलू व निजी नलकूप के लिए लागू की गई एक मुश्त समाधान योजना से सकौती उपखंड के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा, जो बिलों में त्रुटियों के कारण बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।