फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Regional Sports Office gearing up for athletics series preparations.

Meerut News: एथलेटिक्स सीरीज की तैयारियों में जुटा क्षेत्रीय खेल कार्यालय

Fri, 03 Jul 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Regional Sports Office gearing up for athletics series preparations.
- 29 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स सीरीज का आयोजन 29 अगस्त को किया जाना है। इसके लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
वर्तमान में स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए शुरू हो चुका है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब एथलेटिक्स सीरीज भी कराई जा रही है। स्टेडियम में वर्तमान में कई अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। इनके कारण कोई समस्या न हो, इसे लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान शूटिंग रेंज की नई बिल्डिंग का भी जो इस्तेमाल हो सकेगा, वो कराया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 500 एथलीट भाग लेंगे और इसमें कई स्टार एथलीट जैसे अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी समेत आदि के भाग लेने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से भी प्रतियोगिता को लेकर तेजी से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed