{"_id":"63939b8298e1d419137f9d3a","slug":"refusal-of-last-rites-sought-15-lakh-compensation-youth-died-due-to-roadways-bus-collision-modipuram-news-mrt617089190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंतिम संस्कार से इन्कार, 15 लाख मुआवजा मांगा, रोडवेज बस की टक्कर से हो गई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंतिम संस्कार से इन्कार, 15 लाख मुआवजा मांगा, रोडवेज बस की टक्कर से हो गई थी युवक की मौत
विज्ञापन
अंतिम संस्कार से इन्कार, 15 लाख मुआवजा मांगा, रोडवेज बस की टक्कर से हो गई थी युवक की मौत
कंकरखेड़ा। थाना रेलवे रोड क्षेत्र के जैन नगर तिराहे पर बृहस्पतिवार को शोभापुर निवासी मनोज वर्मा की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक युवक के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। परिजनों ने मुआवजा नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठाया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव में मनोज वर्मा (32) पुत्र मंशाराम वर्मा, पत्नी रीना और चार बच्चों के साथ रहता था। युवक मजदूरी का काम करता था। वह एक साल से लकवा से ग्रस्त था। मृतक की पत्नी रीना के अनुसार बृहस्पतिवार को पति जैन नगर में लकवे की दवाई लेने गया था। लौटते समय जैन नगर तिराहे के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
शुक्रवार को परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। सूचना पर कंकरखेड़ा व रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला अभिषेक पटेल व एसीएम संगीता सिंह मौके पर पहुंची। एसीएम ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाने की बात कही। करीब एक घंटे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।