फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Refund of 6.40 crore taken by making fake firm, case on seven

Meerut News: फर्जी फर्म बनाकर 6.40 करोड़ का लिया रिफंड, सात पर केस

Wed, 14 Jun 2023 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 01:58 AM IST
सार

मेरठ में फर्जी फर्म बनाकर सरकार से करोड़ों रुपए का रिफंड लेने वाले 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Refund of 6.40 crore taken by making fake firm, case on seven
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ म फ्जी  फर्म बनाकर सरकार से 6.40 करोड़ रुपये का रिफंड लेने वाले सात लोगों के खिलाफ मेडिकल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इनमें ग्रीन पार्क काॅलोनी निवासी सन्नी अरोड़ा, भूतेश्वर मंदिर रोड निवासी विवेक गर्ग, हिरन मारान निवासी राघव बंसल व विराट कंबोज, बागेश्वर मंदिर रोड निवासी मधुर मारवाह, राधा विहार निवासी सौरभ गुलाटी एवं तिलक नगर निवासी राजेश कुमार सुनेजा शामिल हैं। आरोपियों ने फर्म में ई-रिक्शा का निर्माण होना बताया था, लेकिन फर्म के पते पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


जीएसटी के अधिकारियों ने फर्म के पते पर औचक निरीक्षण किया तो पता चला कि वहां फर्म ही नहीं है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने न कोई सामान खरीदा, न निर्माण किया और न ही सामान बेचा। फर्जी फर्म दिखाकर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पेन कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आदि के माध्यम से पते ट्रेस कर आरोपियों को नोटिस भेजे गए। वह भी वापस आ गए। अब जीएसटी मेरठ के ज्वाइंट कमिश्नर सेंट्रल मनोज प्रभाकर की ओर से केस दर्ज कराया गया है। मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


ऐसे मिलता है रिफंड
उदाहरण के तौर पर किसी फर्म मालिक ने एक लाख रुपये का माल एक्सपोर्ट किया है और उस पर 28 प्रतिशत ड्यूटी लगती है तो सरकार की तरफ से उसे 28 हजार रुपये टैक्स रिफंड के नाम से मिल जाते हैं। इन फर्मों ने भी ऐसा ही किया, जिन्होंने माल का एक्सपोर्ट दिखाकर फर्जी बिल तैयार किए और टैक्स रिफंड ले लिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed