फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Record fireworks in Meerut, Shastri Nagar residents burst the most firecrackers

Meerut News: मेरठ में रिकाॅर्ड आतिशबाजी, शास्त्रीनगर वालों ने फोड़े सबसे अधिक पटाखे

Wed, 22 Oct 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Record fireworks in Meerut, Shastri Nagar residents burst the most firecrackers
कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद
मोहित कुमार
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पटाखों पर रोक के आदेश जिले में दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी के धुएं मेें उड़ गए। पिछले पांच सालों में इस बार सबसे ज्यादा आतिशबाजी हुई। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस बार भी आठ इलाकों में दिवाली से पहले व अगले दिन ध्वनि प्रदूषण के आकंड़े जुटाए। शहर का पॉश इलाका शास्त्रीनगर सबसे प्रदूषित रहा। यहां 84.8 डेबिसल ध्वनि प्रदूषण रहा।
दूसरे नंबर पर बेगमपुल रहा। यहां ध्वनि प्रदूषण 82.6 डेसिबल रहा। सबसे कम ध्वनि प्रदूषण 66.2 डेसिबल कैंट अस्पताल के पास रहा है। प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी लेकिन प्रतिबंधित पटाखे भी खूब बिके और जमकर छोड़े गए। कई स्थानों पर खुलकर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री हुई। कुछ विक्रेताओं ने परिचितों के जरिये व्हाट्सएप पर ऑनलाइन आर्डर बुक किए। इसके बाद पटाखों की होम डिलिवरी की।
विज्ञापन



पिछले चार सालों का दीपावली पर्व पर ध्वनि प्रदूषण
स्थान 2021 2022 2023 2024
कैंट हॉस्पिटल 64.2 6.7 68.6 58.4
कमिश्नरी चौराहा 76.5 69.3 70.1 66.4रेलवे रोड 80.1 78.7 76.4 75.3
बेगमपुल 83.4 82.9 84.7 82.9
थापर नगर 84.7 73.6 75.2 78.4
शास्त्री नगर 72.1 73.3 76.5 75.2
कैंट बोर्ड 63.1 71.9 68.7 76.6
पल्लवपुरम 75.8 78.6 77.9 68 4

यह है मानक
स्थान सुबह 6 से रात 10 तक रात 10 से सुबह छह बजे तक
सेंसिटिव एरिया 50.00 40.00
रेजिडेंशियल 55.00 45.00
कॉमर्शियल 65.00 55.00
इंडस्टि्रयल 75.00 70.00
नोट - सभी आंकड़े डेसिबल में है।

2025 में ये रहा दीपावली से पहले और दीपावली पर हाल
स्थान 20 अक्तूबर 13अक्तूबर
कैंट अस्पताल 66.2 57.8

कमिश्नरी चौक 68.2 59.7


रेलवे रोड 78.5 68.2

बेगमपुल 81.4 77.3

थापर नगर 82.6 65.9

शास्त्री नगर 84.8 67.5

कैंट बोर्ड 65.3 58.6

पल्लवपुरम 73.2 65.3

वर्जन
शहर में आठ जगह पर जांच कराई गई है, कुछ जगह पर प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हुई। कुछ जगह पर कम रहा। प्रदूषण बढ़ने का कारण पटाखे ही नहीं अन्य चीजें भी है। इस बार शास्त्रीनगर सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। पिछले साल से कहीं पर ज्यादा तो कहीं पटाखों का शोर कम दिखा है। दिनों में भी प्रदूषण लेकर पर्यवेक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवन प्रकाश यादव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
----
दीपावली की रात 405 पहुंचा एक्यूआई, स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किल



मंगलवार को दिन भर छाई रही धुंध, बारिश के बाद साफ होगा प्रदूषण



संवाद न्यूज एजेंसी



मोदीपुरम। दिल्ली एनसीआर में दीपावली पर प्रदूषण का स्तर 405 के स्तर पर पहुंच गया। एक्यूआई बढ़ने की वजह दीपावली पर हुई आतिशबाजी को माना जा रहा है। जिसका असर मंगलवार को दिन भर देखने को मिला। दिन भर धुंध रही। प्रदूषण के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। बारिश के बाद ही प्रदूषण का स्तर सुधरने पर ही मौसम साफ होगा।



दीपावली से पहले एक्यूआई 200 से 280 तक दर्ज किया जा रहा था। सोमवार को दिवाली के चलते फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ गया। रात में 12 बजे तक तो प्रदूषण इतना बढ़ गया कि एक्यूआई 405 तक पहुंच गया। इस कारण लोगों की सांसों पर भी संकट दिखाई दिया। शहर से लेकर देहात में जमकर आतिशबाजी हुई, जिस कारण सीजन में पहली बार एक्यूआई का स्तर अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा। मंगलवार को दिन भर धुंध छायी रही। हालांकि प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिन में प्रदूषण 280 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 300, गंगानगर में 241, पल्लवपुरम में 300, बेगमपुल 320, दिल्ली रोड 310, दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




सोमवार को ऐसे में बढ़ा शहर का एक्यूआई


समय एक्यूआई


12बजे 200



2 बजे 235



4 बजे 280



6 बजे 305



8 बजे 345



10 बजे 375



12 बजे 405

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

कैंट क्षेत्र के सदर दाल मंडी में  दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते परिवार के लोग। .......... संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed