फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Real mother absconds with adopted baby girl, adopted six months ago

UP: दत्तक बच्ची को लेकर फरार हो गई जन्म देने वाली मां, छह महीने पहले गाजियाबाद के परिवार से ली थी गोद

Sat, 15 Jun 2024 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2024 02:44 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में छह महीने की दत्तक पुत्री को उसकी जन्म देने वाली मां लेकर फरार हो गई। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस जुट गई है। वहीं बताया गया कि गाजियाबाद के एक परिवार से बच्ची को गोद लिया गया था।

विज्ञापन
Real mother absconds with adopted baby girl, adopted six months ago
बच्ची, प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाली महिला छह महीने दत्तक पुत्री को उसकी जन्म देने वाली मां लेकर भाग गई। बच्ची को गोद लेने वाली मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला ने बच्ची की मां और उसके पति पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाले अनुराग टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करते हैं। अनुराग की शादी नौ साल पहले पूनम के साथ हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। अनुराग ने गाजियाबाद में रहने वाली अपनी मौसी अनुराधा से कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Cyber Crime: खुद को IPS-CBI अधिकारी बताकर युवक को 24 घंटे से ज्यादा घर में रखा डिजिटल अरेस्ट, 11 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराधा ने घर के सामने गाजियाबाद में रहने वाली मूलरुप से मध्यप्रदेश निवासी महिला से संपर्क किया। उस समय महिला गर्भवती थी। महिला ने कहा कि यदि बेटा होगा तो वह अपने पास रखेगी लेकिन यदि बेटी हुई तो वह अनुराग को गोद दे देगी। महिला के बेटी हुई और उसने अनुराग काे दो फरवरी को अपनी बच्ची गोद दे दी।

अनुराग का दावा है कि उन्होंने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद बच्ची को गोद लिया था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर दो बजे बच्ची की पहली मां और दो महिलाएं अनुराग के घर पहुंची।

अनुराग घर पर नहीं थे। यहां पर पूनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीनों महिलाएं बच्ची को लेकर भाग गईं। इसकी जानकारी पूनम ने अपने पति अनुराग को दी। जिसके बाद परतापुर थाने में तहरीर दी।

70 हजार में बच्ची को बेचने का आरोप 
शुक्रवार को बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर अनुराग एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे। अनुराग का आरोप है कि गाजियाबाद में आरोपी महिलाओं ने 70 हजार रुपये में बच्ची को बेच दिया है।

परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि बच्ची गोद लेने के लिए पूरा गोदनामा तैयार होता है, इनके गोदनामे के पूरे कागजात तैयार नहीं है। हम जांच कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed