फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Read this before you rest in a locked car with AC on and leave children alone in Car

ALERT: बंद कार में एसी ऑन कर आराम करते हैं तो बरतें ये सावधानी, बच्चों को न छोड़ें अकेला

Sat, 27 Apr 2024 06:24 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि आप कार की सवारी कर रहे हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरुरत है। खास तौर पर यदि आप कार में एसी ऑन कर या कार को लॉक कर आराम करते हैं, कार धूप में है या आपने बच्चों को कार में खेलने के लिए अकेला छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
Read this before you rest in a locked car with AC on and leave children alone in Car
कार में आराम करते समय रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां नानी के घर खड़ी कार में खेल रहे एक पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि बच्चा कार में खेल रहा था कि इसी दौरान कार अचानक लॉक हो गई और बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। यह पहला हादसा नहीं है जब कार में बंद होने के बाद दम घुटने से कोई मौत हुई है।  

विज्ञापन


जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने बच्चों को कार में खेलता हुआ छोड़ जाते हैं, या खुद भी कार को सड़क किनारे खड़ी कर आराम करने लगते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन

तेज धूप में खड़ी कार में बनती हैं खतरनाक गैस
विशेषज्ञों के मुताबिक कारों में लगे डैश बोर्ड, सीट कवर, मैट, छत, हैंडल व एयर फ्रेशनर में कई केमिकल के साथ बेंजीन मौजूद होता है। धूप होने पर यह बेंजीन सक्रिय हो जाता है।


 

क्या होता है बेंजीन
बेंजीन एक एरोमैटिक यौगिक होता जिसमें गंध होती है। यह सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों में से एक है, जो दैनिक उपयोग के उत्पादों जैसे डिटर्जेंट, प्लास्टिक और रबर आदि के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है। बेंजीन एक तरल है जो रंगहीन और ज्वलनशील होता है, जिसमें एक मीठी गंध होती है।

विज्ञापन

जब बहुत देर धूप में पार्किंग में खड़ी कार का गेट खोलकर चालक अंदर बैठता है तो प्लास्टिक के साथ कुछ दूसरे केमिकल की दुर्गंध महसूस होती है। इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही दुर्गंध संकेत देती है कि एसी ऑन करने से पहले खिड़की के शीशे उतार दें। बेंजीन बेहद खतरनाक हाइड्रोकार्बन है, जो शरीर के लिए घातक है।

धूप में खड़ी कार में पॉलिश से ओजोन, हाइड्रोजन डाइआक्साइड व कार्बन डाइआक्साइड जैसी खतरनाक गैसों का उत्सर्जन होता रहता है। इससे इंसान का दम घुट सकता है। इससे इंसान की मौत हो जाती है। 

कार में वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी

मेरठ में KIA ऑटोमोबाइल के आईकॉनिक KIA मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि आप कार में आराम कर रहे हैं या बच्चों को अकेला छोड़कर जा रहे हैं तो अलर्ट रहें। कार में वेंटिलेशन बेहद जरूरी है। यदि एसी भी चला रहे हैं तो एक बार कार के चारों शीशे डाउन करके हवा आने दें, एसी ऑन करें और फिर कार के शीशे ऊपर कर लें।

इन चीजों का भी रखें ध्यान
KIA के सेल्स मैनेजर राजीव चौहान ने बताया कि कार में रेस्ट कर रहे हैं और कार धूप में खड़ी है तो लंबे समय तक एसी ऑन न रखें। बीच में खिड़की खोलकर बंद कर सकते हैं। नई कारों में अंदर के तापमान का पता चल जाता है लेकिन सभी में ये सुविधा नहीं होती। ऐसे में कार में ओवरहीटिंग होने पर या किसी तरह की गंध महसूस होने पर कुछ देर के लिए खिड़कियां खोल दें, या सनरूफ है तो बेहतर है। कार में कूलेंट पूरा भरा रहना चाहिए। इंटर कूलर समय समय चेंज कराते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed