{"_id":"6a5e35a6b3ec1fbbd2071e72","slug":"ravindra-singh-chauhan-appointed-provincial-head-of-the-yoga-sansthans-west-up-unit-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1250053-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: योग संस्थान के वेस्ट यूी के प्रांतीय प्रधान बने रविंद्र सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: योग संस्थान के वेस्ट यूी के प्रांतीय प्रधान बने रविंद्र सिंह चौहान
Mon, 20 Jul 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
रोहिणी मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रधान ने की घोषणा, जिला अध्यक्षों ने किया स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय योग संस्थान के मुख्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रोहिणी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय प्रधान देशराज गुप्ता ने मेरठ के रविंद्र सिंह चौहान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय प्रधान घोषित किया।
उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं निवर्तमान प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन की उपस्थिति में यह घोषणा हुई।
संस्थान के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मेरठ निवासी मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड़ ने बताया कि रविंद्र सिंह चौहान वर्ष 2000 से भारतीय योग संस्थान से जुड़े हैं और वर्ष 2009 से प्रांतीय मंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे थे। 19 जुलाई 2026 को उन्हें प्रांतीय प्रधान का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। शहर में 40 योग केंद्र नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। प्रांतीय प्रधान बनने के बाद मेरठ आगमन पर उनके मूल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में स्थानीय पदाधिकारियों एवं योग साधकों ने माल्यार्पण, पटका पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री विपिन चौहान, क्षेत्रीय प्रधान शंभू दयाल वर्मा, जिला संगठन मंत्री बृजपाल सिंह, जय भगवान सिंघल, विपुल मित्तल, पूर्णिमा मल्होत्रा, डिंपल आदि रहीं।