फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ravi Gautam announced a Mahapanchayat on August 30.

Meerut News: रवि गौतम ने 30 अगस्त को किया महापंचायत का एलान

Wed, 26 Aug 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ravi Gautam announced a Mahapanchayat on August 30.
- कमिश्नरी पार्क में सातवें दिन भी धरना जारी रहा, यहां पर होगी
विज्ञापन

- महापंचायत खत्म कराने के लिए लगे अधिकारी


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कलेक्ट्रेट गेट पर बवाल करने के आरोपी रवि गौतम का कमिश्नरी पार्क में धरना सातवें दिन भी जारी रहा। बुधवार रवि गौतम ने 30 अगस्त को महापंचायत का एलान कर दिया। उनका कहना है कि कमिश्नरी पर ही महापंचायत होगी। उन्होंने मांग रखी कि आईपीएस अविनाश पांडेय का तबादला कोई ठोस कार्रवाई नहीं है। अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज होनी चाहिए। उधर, पुलिस अधिकारी महापंचायत न हो, इसको लेकर अनुसूचित जाति के बड़े नेताओं और समाजसेवी के संपर्क में हैं।
रोहटा थाना क्षेत्र में दलित छात्रा ललिता गौतम का शव मिला था। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन परिजनों का कहना था कि इस मामले में अन्य लोग भी आरोपी हैं, जिन्हें जेल नहीं भेजा गया। इसी बात को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने आठ जुलाई को कलक्ट्रेट पर हंगामा किया था। करीब तीन घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने थे। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया था। पूर्व एसएसपी पांडेय ने बंदी वाहन के अंदर प्रदर्शन में शामिल रहे रवि गौतम को कई थप्पड़ भी मारे थे। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन

इस मामले में अविनाश पांडेय और अभिजीत कुमार समेत पिटाई करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग रवि गौतम कर रहे हैं। वो सात दिनों से कमिश्नरी पर धरने पर बैठे है। अब रवि गौतम ने 30 अगस्त की कमिश्नरी पर महापंचायत करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महापंचायत का एलान रवि ने किया हुआ है। हम समाज के सभी लोगों के संपर्क में हैं ताकि महापंचायत न हो।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed