{"_id":"6114bc81049fc104e66e4860","slug":"ration-of-garib-kalyan-yojana-was-being-sold-on-handcart-in-meerut-warehouse-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी: मेरठ में ठेले पर बिक रहा था प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का चावल, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी: मेरठ में ठेले पर बिक रहा था प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का चावल, गोदाम सील
Thu, 12 Aug 2021 11:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:45 AM IST
सार
चावल प्रधानमंत्री योजना के तहत निशुल्क वितरित किया जाने वाला बताया गया है। चावल आरोपी सुभान ने किससे खरीदा है, इसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
चावल
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेरठ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क गेेहूं और चावल में भी कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सरकारी चावल खरीदते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भाजपा नेता और पुलिस भी पहुंच गई। खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिस गोदाम पर आरोपी सरकारी चावल बेचता था, वह सील किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर इस्लामाबाद निवासी सुभान ठेला लेकर गली-मोहल्लों में चावल खरीदते हुए घूम रहा था। किसी ने इसकी सूचना भाजपा नेता राकेश गौड़ को दी। राकेश ने ठेले में चावल ले जा रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में सुभान ने बताया कि वह सस्ते दामों पर चावल खरीदता है और फिर जाकिर कॉलोनी में इलियास के गोदाम पर बेचता है।
विज्ञापन
चावल प्रधानमंत्री योजना के तहत निशुल्क वितरित किया जाने वाला बताया गया है। चावल आरोपी सुभान ने किससे खरीदा है, इसकी जांच भी की जा रही है। खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर दिनेश चंद, एआरओ पंकज राणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को साथ लेकर इलियास के गोदाम पर पहुंचे और सील लगा दी।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह का कहना कि एक कमरे को सील किया गया है। कुछ लोग गली मोहल्लों में घूमकर चावल खरीद रहे हैं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुुमार राय का कहना है कि सुभान पुलिस की हिरासत में है। खाद्य विभाग की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेंगी।