फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh organised Hindu convention

Meerut News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया हिंदू सम्मेलन

Sun, 15 Feb 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh organised Hindu convention
परी​क्षितगढ़।
परीक्षितगढ़। नगर की गिदौड़िया धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग व्यवस्था प्रमुख नीरज संघ ने बताया संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में हिंदू एकता और भारत माता को परम वैभव पर लेने के लिए किया था। 100 वर्षों में संघ ने समाज के हर क्षेत्र में सेवा के नए सोपान तय किए। संघ देश भक्त और अनुशासित व्यक्तियों का निर्माण करता है जो देश और समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करते हैं।
विज्ञापन

जिला संचालक धर्मेश ने संघ के पंच प्रण कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक सद्धभाव, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य का मार्गदर्शन किया। पूर्व प्रधानाचार्य पदम सैन मित्तल, मूलचंद बंसल ने भी संबोधित किया। आयोजन समिति के सदस्यों को नगर कार्यकारिणी ने पटका व श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया। संचालन पूर्व जिला प्रचारक सचिन ने किया। मनोज शर्मा, सचिन अग्रवाल, गौरव, अमित मोहन टीपू, कांता, संजीव, चरण जीत, विकास, कपिल लौहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed