{"_id":"6ab922f30b9ffc200c0e5645","slug":"rashtriya-lok-dal-sports-cell-expanded-meritorious-athletes-honoured-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113568-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का विस्तार, मेधावी खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का विस्तार, मेधावी खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किए गए खिलाडी। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के विस्तार कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के पांच मेधावी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जबकि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के लिए लक्ष्मीकांत शर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।
गोवर्धन एनक्लेव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, विशिष्ट अतिथि खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज उपस्थित रहे। अध्यक्षता राकेश तोमर व संचालन विकास चौधरी ने किया। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर लक्ष्मीकांत शर्मा को प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव मनोनीत किया।
कार्यक्रम में सेपक टकरा खिलाड़ी अक्षिता डागर व देवांश डागर, अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर घनिष्ठ चौहान, तीन किलोमीटर में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ऋषभ चहल और 800 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले दक्ष सिरोही सहित मेधावी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विश्वास चौधरी, नरेश चौधरी, ब्रजपाल सिंह, विशाल शर्मा, शैलेंद्र, देवेंद्र शर्मा, विमल चौधरी, जितेंद्र, अमित कुमार, रतन सिंह, मोहित चौधरी, साजन काकरान, सुनीत रावल, अमित लखा, सुनील भड़ाना और धर्मपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।