फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid rail update: Meerut Central station will be 55 feet deep, construction of D-wall completed

Rapid rail update: मेरठ सेंट्रल स्टेशन होगा 55 फीट गहरा, डी-वॉल का निर्माण पूरा, बस अड्डे जल्द होंगे शिफ्ट

Tue, 04 Oct 2022 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Oct 2022 11:52 AM IST
सार

Rapid rail update: मेरठ सेंट्रल स्टेशन का निर्माण अब पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए डी वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। दिल्ली चुंगी से मेट्रो प्लाजा तक जल्द बैरिकेड हटा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Rapid rail update: Meerut Central station will be 55 feet deep, construction of D-wall completed
रैपिड रेल ट्रैक निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड रेल के मेरठ सेंट्रल स्टेशन का निर्माण अब पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा। स्टेशन की डी वॉल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह स्टेशन 55 फीट गहरा (17 मीटर) बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 285 मीटर और 30 मीटर होगी। स्टेशन का निर्माण भूमिगत होने के कारण दिल्ली चुंगी से मेट्रो प्लाजा तक बैरिकेड हटा दिए जाएंगे। दूसरी तरफ कमिश्नर सेल्वा कुुमारी.जे ने भैसाली बस अड्डे को जल्द शिफ्ट करने को कहा। 

विज्ञापन


 मेरठ सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों तरफ एक-एक प्रवेश-निकास द्वार बनाया जाएगा। ये दोनों द्वार फुटबॉल चौक से कुछ ही दूरी पर होंगे। दोनों प्रवेश-निकास द्वारों पर एस्केलेटर लगाए जाएंगे। कमिश्नरी सभागार में हुई समीक्षा में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने  मेरठ और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को रैपिड रेल की जमीन आदि से जुड़े सभी मसलों का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन

तय हुआ कि मोदीपुरम में डिपो के लिए जमीन किसानों से सहमति के आधार पर ली जाएगी। भैसाली बस अड्डे और बस डिपो को मोदीपुरम एवं मेरठ दक्षिण स्टेशन के निकट स्थानांतरित किया जाएगा। टर्मिनल पर सुरक्षा प्रबंधन, साहिबाबाद से दुहाई के बीच फीडर बस सर्विस, साहिबाबाद में प्रवेश एवं निकास के निर्माण के लिए यूपीसीडा से संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा की गई। 

इस अवसर पर अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद, जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण,  एनसीआरटीसी एवं परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश सिंह, आरएम के.के शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्यकांड: खुलासे पर सवाल, कटा सिर सड़क पर रख धरने पर डटे लोग, दी पलायन की चेतावनी

अधूरी जानकारी वाले अफसरों को चेतावनी
कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेरठ मंडल की रैंकिंग में सुधार लाना होगा। इस पर रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना, छात्रवृत्ति योजना, पेेंशन योजना, सहभागिता, सोलर पंप योजना, आयुष्मान आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कमिश्नर ने अधूरी जानकारी देने वाले अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी सूचना के साथ आने की हिदायत दी। बी एवं सी श्रेणी वाली योजनाओ में सुधार कर ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। वहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed