फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Metro trial above, 200 pits in 500 meters below

विकास और बदहाली: ऊपर रैपिड-मेट्रो का ट्रायल, नीचे 500 मीटर में 200 गड्ढे, 24 घंटे गुजरते हैं वाहन

Tue, 09 Sep 2025 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 09 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rapid Metro trial above, 200 pits in 500 meters below
मोदीपुरम- रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढे के कारण मार्ग पर रखा गया संकेतक। रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढ
दिल्ली-देहरादून हाईवे के करीब मेरठ-मोदीपुरम मार्ग पर विकास और बदहाली की दो तस्वीर एक साथ दिख रही हैं। यहां ऊपर रैपिड और मेट्रो का ट्रायल चल रहा है और दावा किया जा रहा है कि जल्द आमजन के लिए इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, इसके ठीक नीचे मेरठ से शहर में आने वाले मार्ग पर 500 मीटर की दूरी में ही करीब 200 छोटे बड़े गड्ढे हैं। इसके चलते यहां लोगों को हादसे का डर सताता है। अफसर भी इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद मार्ग की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन


रुड़की रोड की हालत पहले से ही खराब थी लेकिन बारिश के बाद इसका बुरा हाल हो गया है। मोदीपुरम चेक पोस्ट से लेकर पीएसी नाले तक सबसे अधिक हाल खराब है। सड़क से डामर उखड़ रही है। इससे गड्ढे गहरे हो गए हैं। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चलाना जान जोखिम में डालना है। यहां कई बार वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


बारिश होने पर यहां हालत और बदलत हो जाते हैं। इस मार्ग पर पॉश काॅलोनी कोर्णाक, सनसिटी, गोल्डन एवेन्यू, पेसिफिक हाईट, राजन कुंज समेत कई काॅलोनियां हैं। इन कॉलोनियों के आसपास भी गड्ढे हैं। गड्ढों के कारण लोगों को सचेत करने के लिए सनसिटी काॅलोनी के सामने संकेतक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


24 घंटे गुजरते हैं वाहन
इस मार्ग से 24 घंटे में हजारों वाहन गुजरते हैं। अफसरों के वाहन भी यहां से गुजरते हैं। मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसका निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई है। एनसीआरटीसी का यहां काम चल रहा है। -दुष्यंत राघव, समाजसेवी, शीलकुंज कॉलोनी

संकेतक लगाए, गड्ढे नहीं भरवाए
सड़क पर कई जगह ज्यादा गहरे गड्ढे हैं। बारिश में पानी भरने से यह नजर नहीं आते और हादसों का डर रहता है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। संकेतक तो लगा दिए गए लेकिन गड्ढों को नहीं भरा गया। -दीपक मलिक, अध्यक्ष रियल एस्टेट एसोसिएशन

तीन-चार दिन से मौसम साफ था। इसके बाद भी गड्ढों को नहीं भरा जा सका। अब सड़क में पहले से भी ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। डर रहता है कि कहीं वह गड्ढों में न गिर जाएं। -अश्वनी कुमार, पल्लवपुरम फेस प्रथम

मैं दिन में कम से कम चार बार इस मार्ग से निकलता हूं। गड्ढे ज्यादा होने के कारण निकलने में दिक्कत आती है। कई बार लोगों ने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -चांदवीर सिंह, निवासी सोफीपुर

मोदीपुरम- रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढे के कारण मार्ग पर रखा गया संकेतक। रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढ

मोदीपुरम- रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढे के कारण मार्ग पर रखा गया संकेतक। रुड़की रोड पर हो रहे गड्ढ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed