फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid co-oridor's Zonal plan ready

रैपिड कॉरिडोर का जोनल प्लान तैयार, नई टाउनशिप का बनेगा ले आउट

Sat, 23 Aug 2025 06:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Rapid co-oridor's Zonal plan ready
मेरठ। शहर के विकास के लिए बनाई गई महायोजना-2031 के बाद अब रैपिड कॉरिडोर (दिल्ली रोड, रुड़की रोड) जोनल प्लान तैयार हो गया है। शुक्रवार को प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष के समक्ष एनसीआरटीसी की ओर से प्रजेंटेशन दिया गया। महायोजना के अंतर्गत पूरे शहर को 24 जोन में बांटा गया है। एनसीआरटीसी की ओर से रैपिड कॉरिडोर के तहत आने वाले 9 जोन का प्लान बनाया गया है। इसी के साथ दिल्ली रोड पर प्रस्तावित प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का ले-आउट भी एनसीआरटीसी तैयार करेगा। इस पर रजामंदी बन गई है।
विज्ञापन


महायोजना 2021 करीब 500 वर्ग किमी. की थी। अब महायोजना-2031 बढ़कर 1043 वर्ग किमी. की हो गई है। पूरे क्षेत्र को 24 जोन में बांटकर जोनल प्लान तैयार होगा। दिल्ली रोड, रुड़की रोड को रैपिड कॉरिडोर के तहत विकसित किया जा रहा है। रैपिड रेल के सुनियोजित ढांचागत विकास के लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) पॉलिसी बनी है। इसके तहत परतापुर-भूड़बराल में यह 288.79 हेक्टेयर और मोदीपुरम में 457.06 हेक्टेयर में स्पेशल डेवलपमेंट एरिया (एसडीए) है। एनसीआरटीसी की ओर से टीओडी के तहत नौ जोन का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि शासन में हाल ही में एनसीआरटीसी की ओर से जोनल प्लान का प्रजेंटेशन दिया गया था। इसमें चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर ने कुछ सुधार के निर्देश दिए थे। इन सुधारों को समाहित कर शुक्रवार को प्राधिकरण सभागार में प्रजेंटेशन दिया गया। उन्होंने बताया कि महायोजना में रैपिड कॉरिडोर में 9 जोन हैं। एनसीआरटीसी ने इसे दस जोन में बांट दिया था। इसे नौ ही जोन में विभाजित कर संशोधित प्लान तैयार हुआ है। अब इसे शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद लोगों से राय लेकर इसे लागू कर दिया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र में मिश्रित भू-उपयोग होगा। ऐसे में नीचे दुकान, कार्यालय, शोरूम और ऊपरी तल पर रिहाइश हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटीग्रटेड टाउनशिप का ले-आउट भी एनसीआरटीसी ही तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउनशिप में होंगे मकान-दुकान, फैक्ट्री
निवेशकों को लाने के लिए ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट भी होंगे। मेडा स्वयं और निजी निवेशकों के जरिए टाउनिशप को विकसित करेगा। इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षिक, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, हेल्थ क्लब आदि के लिए प्लॉट होंगे। इसमें फ्लैटेड फैक्ट्री, आईटी सेक्टर आदि भी होंगे। इनमें उच्च आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग, अल्प आय वर्ग और दुर्बल आय वर्ग के लिए मकान और प्लॉट होंगे।





ये है टीओडी पॉलिसी


-आरआरटीएस कॉरिडोर के डेढ़ किमी. की परिधि और आरआरटीएस स्टेशन के 500 मीटर दोनों ओर का क्षेत्र इसके अंतर्गत आएगा।

- परतापुर व मोदीपुरम दोनों छोर पर एसडीए होगा, जबकि स्टेशन पर इंफ्लुएंस जोन (आईजेड) होंगे। इन क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़वा दिया गया है। मिश्रित भू-उपयोग के अंतर्गत काम होंगे।

ये हैं टीओडी के जोन



जोन-1 : 179 हेक्टेयर



जोन-2 : 324 हेक्टेयर







जोन-3 : 397 हेक्टेयर



जोन-4 : 423 हेक्टेयर



जोन-5 : 344 हेक्टेयर



जोन-6 : 553 हेक्टेयर



जोन-7 : 222 हेक्टेयर



एसडीए मेरठ साउथ : 458 हेक्टेयर



एसडीए मोदीपुरम : 373 हेक्टेयर







ये होंगे 15 जोन प्लान


जोन-1 : 1207 हेक्टेयर


जोन-2 : 2720 हेक्टेयर



जोन-3 : 1228 हेक्टेयर



जोन-4 : 4721 हेक्टेयर



जोन-5 : 5220 हेक्टेयर



जोन-6 : 2395 हेक्टेयर



जोन-7 : 2295 हेक्टेयर



जोन-8 : 1137 हेक्टेयर



जोन-9 : 1129 हेक्टेयर



जोन-10 : 1329 हेक्टेयर


जोन-11 : 1308 हेक्टेयर



जोन-12 : 445 हेक्टेयर



जोन-13 : 1996 हेक्टेयर



जोन-14 : 1110 हेक्टेयर


जोन-15 : 275 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed