यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:33 AM IST
यहां एक किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। दरिंदे ने होटल ले जाकर दो दिनों तक जबरन बलात्कार किया। और फिर...
यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत शहर का है। यहां खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। पटना में दो दिन तक किशोरी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस ने रेप के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। आरोपी बोला, जेल से आने के बाद कर हिसाब पूरा कर दूंगा। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 मार्च को 16 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय का एक युवक बहला-फुसला कर ले गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ खेकड़ा थाने में बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने एक अप्रैल को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने रेप की धाराओं में आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे पटना लेकर गया था। वहां पर एक होटल में दो दिनों तक रखा और उसके साथ जबरन रेप किया। रुपये खत्म होने के बाद उसे वापस बागपत लेकर आ गया था। पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। जेल जाते समय आरोपी इमरान बोला कि उसने किशोरी का अपहरण नहीं किया था। वह उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी। घर से साढ़े पांच हजार रुपये भी किशोरी ही लेकर आई थी। उसने कहा कि जेल से आने के बाद वह किशोरी व उसके परिजनों से अपना हिसाब-किताब पूरा कर लेगा। मेरी जिंदगी तो खराब हो गई है। अब मैं उन्हें चैन से जीने नहीं दूंगा।
पढ़ें : CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल