फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape with teenager

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 26 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
rape with teenager
मवाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अधेड़ ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। आरोपी ने पीड़ित की छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की थी। हंगामे के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी मजदूर ने बताया कि बीती 19 जनवरी की दोपहर परिवार के सभी लोग मजदूरी करने गए हुए थे। उसकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर पड़ोसी अधेड़ ने तमंचे के बल पर भयभीत कर दुष्कर्म किया। उसने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा फरार हो गया। पीड़ित ने हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया। इससे पूर्व बीती 21 जनवरी को तहसील समाधान दिवस पर पीड़ित ने शिकायत कर पड़ोसी पर छोटी पुत्री से घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ब्रजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed