फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with a woman, did wrong work with a child of 10 years

यूपी: तमंचे की नोक पर महिला से दुष्कर्म, 10 साल के बच्चे को बंधक बनाकर कुकर्म

Tue, 27 Feb 2018 11:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Feb 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Rape with a woman, did wrong work with a child of 10 years
फाइल फोटो

यूपी के इस शहर में दो अलग-अलग मामले सामने आए है, एक ओर जहां महिला के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया गया तो वहीं एक दस साल के बच्चे को बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया गया। पढ़िए पूरी खबर...   

विज्ञापन


बागपत जिले के एक गांव में मायके में आई महिला से चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रेप किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई। महिला सोमवार को मायके में आई। इसी दौरान उसकी ससुराल से एक युवक पीछा करता हुए मायके में पहुंच गया। महिला के परिजन बाहर गए थे। युवक ने घर में घुसकर महिला को तमंचे से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के घर लौटने के बाद महिला दोघट थाने पहुंची और युवक को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि चमन पुत्र राम भिखारी निवासी छिढकौली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार

दस साल के बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी फरार

Rape with a woman, did wrong work with a child of 10 years
फाइल फोटो

बागपत की नई बस्ती में रविवार की रात एक युवक ने 10 वर्षीय बच्चे को कमरे में बंद कर कुकर्म किया। बच्चे को ढूंढते हुए जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी खून से लथपथ बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। इज्जत की खातिर रात भर परिजनों ने मामले को दबाए रखा, लेकिन सोमवार को आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बड़ौत में रविवार की शाम कक्षा चार का दस वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी मुहल्ले का एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने मकान की दो मंजिल पर बने कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने कमरा बंद कर बालक के कुकर्म किया। 

पढ़ें : शर्मनाक! मेरठ में आठ साल के बच्चे से किया दुराचार

आरोप है कि करीब दो घंटे तक जब बालक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन ने तलाश शुरू की। पता चला कि एक युवक उसे एक घर में ले गया है। जब परिजन उस घर में घुसे तो ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से बालक की चीख सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो युवक कुंडी खोलकर तेजी से भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका है। 

इस संबंध में बच्चे के पिता ने एक को नामजद कराते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed