फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape victim teenager gives birth to a son, condition of the teenager worsens

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बेटे को दिया जन्म

Fri, 01 May 2026 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager gives birth to a son, condition of the teenager worsens
- आरोपी युवक एक साल से कर रहा था पीड़िता से दरिंदगी
विज्ञापन

- पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को भेजा था जेल


संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी संदीप एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। इसके चलते किशोरी आठ महीने की गर्भवती हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने शुक्रवार को मेरठ मेडिकल में बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद से किशोरी की हालत बिगड़ गई है। फिलहाल चिकित्सक किशोरी का उपचार कर रहे हैं। बच्चे की हालत ठीक बताई गई है। किशोरी की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात हैं।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह और उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बेटी के पेट में एक हफ्ते पूर्व तेज दर्द हुआ था। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को चिकित्सक को दिखाया था। जांच में डॉक्टरों ने परिजनों को बेटी के आठ महीने की गर्भवती होने की बात बताई थी। किशोरी ने परिजनों को बताया था कि आरोपी संदीप फेरी लगाने का काम करता है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया था। आरोपी एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह भी बताया कि एक मंडल में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म करना था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप व मंडप संचालक महेंद्र वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो दिन पहले जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को दोबारा से पेट में दर्द होने पर परिजनों ने किशोरी को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार को किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस मेडिकल चिकित्सकों के संपर्क में है।
विज्ञापन

वर्जन :-
ढाई किलो के बेटे को दिया जन्म
जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. योगिता ने बताया कि किशोरी काफी कमजोर थी। उसका हीमोग्लोबिन भी महज 7 फीसदी ही था और प्लेटलेट्स भी काफी कम थीं। उसका पूरा परीक्षण कर ऐसे में मेडिकल अस्पताल उसे रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 2.4 किलो ग्राम है। किशोरी को खून चढ़ाने के साथ ही देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed