फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape victim hanged in Shastrinagar

शास्त्रीनगर में रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rape victim hanged in Shastrinagar
शास्त्रीनगर में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाई
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रविवार को दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि युवती कई बार थाने में और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी युवती शास्त्रीनगर में करीब डेढ़ माह से किराए पर रह रही थी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि युवती चार दिन से अपने कमरे से बाहर भी नहीं दिखी। रविवार को मकान मालकिन मीटर की रीडिंग लेने पहुंचीं तो युवती ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने उसके पिता और पुलिस को सूचना दी। मौके पर परिजन और इंस्पेक्टर नौचंदी पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवती की आठ साल पहले मोदीनगर निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। पांच साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वह अलग रह रही थी। उसकी पांच साल की बच्ची पिता के पास है। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि शव 2-3 दिन पुराना है। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि युवती ने पूर्व में सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न होने से थी परेशान
युवती ने 17 सितंबर 2020 को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही सिविल लाइन पुलिस पर सुनवाई नहीं करने और पीटने के भी आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि युवती ने एक अन्य थाने में भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed