{"_id":"6aa98611ed24942c9f0143bf","slug":"rape-survivor-alleges-intimidation-meerut-news-c-73-1-mct1008-108687-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता ने धमकी देना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता ने धमकी देना का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा में किराए पर रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। करीब 15 दिन पहले कस्बा निवासी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद 13 सितंबर को आरोपियों ने समझौता का दबाव बनाते हुए मारपीट की। जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद आरोपी अब इसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष गौरव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -