फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape in Medical College: A close watch will be kept on those coming at night, 13 year old victim's leg operate

मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म: रात में आने वालों पर रखी जाएगी पैनी नजर, 13 साल की पीड़िता के पैर का हुआ ऑपरेशन

Thu, 26 Jun 2025 10:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

Meerut News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज के तीमारदार ने पैर के ऑपरेशन के लिए आई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसे देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rape in Medical College: A close watch will be kept on those coming at night, 13 year old victim's leg operate
मेरठ मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 13 साल की किशोरी से हुए रेप मामले को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कई निर्णय लिए हैं। अब पीएमएसएसवाई ब्लॉक (लाल बिल्डिंग) और आपातकालीन विभाग में रात्रि के समय आने वाले मरीजों के तीमारदार आदि के नाम रजिस्टर में लिखे जाएंगे।
विज्ञापन

 

चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग में रात के समय सिंगल गेट एंट्री की व्यवस्था की जाएगी। कुछ भिक्षा मांगने वाले व्यक्ति कभी-कभी आपातकालीन विभाग, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) ब्लॉक व पुरानी बिल्डिंग के आस पास घूमते रहते हैं, जो कई बार कहने के बाद भी बाहर नहीं जाते हैं। ऐसी स्थिति में अब पुलिस की मदद ली जाएगी। गार्डों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज थानाध्यक्ष से बात की और तय किया कि अब आपातकालीन विभाग के बाहर बनी पुलिस चौकी में दो पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैठक मेडिकल कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, प्रभारी अधिकारी आउटसोर्स डॉ. तरुण लाल, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सुपरवाइजर्स आदि रहे।
 
विज्ञापन

पीड़िता के पैर का हुआ ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी से एक अन्य मरीज के तीमारदार युवक रोहित ने 21 जून की रात शौचालय में रेप किया था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी को 22 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी के खिलाफ रेप, पोक्सो और एससीएसटी एक्ट की धाराएं लगी हैं। उसका एक पैर डेढ़ा है, उसका ऑपरेशन होना था। डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने बताया कि पीड़िता का बृहस्पतिवार को ऑपरेशन कर दिया गया है। वह अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed