फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape for three days with girl in Muzaffarnagar

यूपी: किशोरी को बंधक बनाया और फिर कई दिनों तक किया बलात्कार

Sun, 22 Apr 2018 12:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Rape for three days with girl in Muzaffarnagar
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने एक कथित डॉक्टर पर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी 13 साल की पुत्री मंगलवार को गांव में क्लीनिक पर दवाई लेने के लिए गई थी, उसकी पुत्री को कथित डॉक्टर ने क्लीनिक पर ही दवाई खिला दी। जिसके खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे तो वह उसे कार में डालकर एक स्थान पर ले गया, जहां पर उसने उसकी पुत्री को बंधक बना लिया तथा तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता किशोरी नशा कम होने पर किसी तरह शुक्रवार को वहां से भागकर अपने घर पहुंच गई। किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ  तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: महिला ने पति के साथ कमरे में नाबालिग को किया बंद, दरिंदे ने लूटी आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से चादर भी बरामद

Rape for three days with girl in Muzaffarnagar
फाइल फोटो

पुलिस द्वारा घटनास्थल की तलाशी ली गई, जहां पर किशोरी से दुष्कर्म होना बताया गया है। पुलिस को घटनास्थल से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की है। घटनास्थल पर पुलिस को एक चादर भी मिली। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उस चादर को भी सील कर जांच के लिए भेजा है।

टीम ने क्लीनिक पर सील लगाई  
सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपी कथित डॉक्टर अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच पड़ताल करने भेजी। टीम ने जांच कर आरोपी के क्लीनिक पर सील लगा दी है। सीओ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

बयानों में है विरोधाभास  
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री आरोपी कथित डॉक्टर के क्लीनिक पर सर में दर्द की दवाई लेने के लिए गई थी। आरोपी ने उसे नशीली दवाई दे दी तथा उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जानसठ ले गया। आरोपी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर किशोरी बृहस्पतिवार को घर पहुंची, जबकि तहरीर में शुक्रवार को किशोरी के घर पहुंचने को दिखाया गया है। कार द्वारा किशोरी को ले जाने की बात कही गई है, जिसको लेकर पीड़िता के पिता के बयानों में विरोधाभास है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed