{"_id":"5ad5fcc04f1c1b320a8b50fd","slug":"raped-with-girl-in-bijnore-rape-incidents-in-up-have-not-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला ने पति के साथ कमरे में नाबालिग को किया बंद, दरिंदे ने लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला ने पति के साथ कमरे में नाबालिग को किया बंद, दरिंदे ने लूटी आबरू
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में हो रही रेप की घटनाएं थम नहीं रही। अब यूपी के इस शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला किशोरी को बुलाकर ले आई और पति के साथ कमरे में बंद कर दिया और फिर...
विज्ञापन
यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। यहां कोतवाली देहात के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सहयोग से घर में बुलाकर एक किशोरी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
बिजनौर क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्जुन सिंह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में अपने ससुराल में रहता है। डोली ने घर के पास नल पर पानी लेने आई पास की किशोरी को कपड़े दिखाने के बहाने अपने घर बुला लिया और उसने किशोरी को अपने पति के साथ कमरे में बंद कर दिया। अर्जुन ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अर्जुन, उसकी पत्नी डोली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए बिजनौर भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/