{"_id":"68683ec7c310ee1ae7097050","slug":"rape-case-jain-shikanji-restaurant-owner-is-kind-no-action-taken-meerut-news-c-14-1-mrt1051-907951-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामला : जैन शिकंजी रेस्तरां संचालक पर मेहरबान, नहीं की कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामला : जैन शिकंजी रेस्तरां संचालक पर मेहरबान, नहीं की कोई कार्रवाई
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर जैन शिकंजी रेस्तरां में गाजियाबाद की एलएलबी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना होने पर भी कंकरखेड़ा पुलिस रेस्तरां संचालक पर मेहरबान है। पुलिस ने उसके खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने आरोपी छात्र अश्वनी राठी को जेल भेजकर अपना काम पूरा करना मान लिया है।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के पास एक काॅलोनी निवासी एलएलबी की छात्रा के साथ मोदीनगर निवासी आरोपी अश्वनी राठी ने एक जुलाई को दुष्कर्म किया था। छात्रा का जान पहचान पॉलिटेक्निक के छात्र अश्वनी राठी से थी। छात्रा हाइवे पर स्थित एमआईटी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती थी। आरोपी अश्वनी छात्रा को एमडिशन दिलाने का झांसा देकर लाया था। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाइवे पर जैन शिकंजी रेस्तरां में उसे नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश किया। उसके बेहाश होने पर आराेपी ने रेस्तरां में ही बने कमरे में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने कंकरखेड़ा थाने पर जाकर घटना की जानकारी दी। कंकरखेड़ा पुलिस उसके बयान कोर्ट में नहीं कर रहा था। पीड़िता ने हंगामा किया तो पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज करा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हाइवे पर रेस्तरां में इतनी बड़ी घटना होने पर भी कंकरखेड़ा पुलिस ने रेस्तरां संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि इस संबंध में पुलिस ने रेस्तरां के बारे में एडीएम सिटी के यहां रिपोर्ट भेजी है। अब हाइवे किनारे बने सभी होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित कागज देखे जाएंगे। होटल के रजिस्टर सीसीटीवी चेक किए जाएंगे। जिस होटल के कागज पूरे नहीं होंगे। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -