फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape and blackmail

दुष्कर्म कर किया किशोरी का विडियो वायरल

Mon, 15 Jul 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape and blackmail
किशोरी के इनकार करने पर आरोपी ने वायरल कर दी क्लिप
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। क्षेत्र के गांव में एक युवक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने तथा वीडियो क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ब्लैकमेल कर दो महीने से अस्मत से खेल रहा था। दो दिन पूर्व फिर से आरोपी ने उसे बुलाया। किशोर द्वारा इनकार करने पर उसने वीडियो वायरल कर दी। इस पर किशोरी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को करीब दो माह पूर्व गांव का ही एक युवक अपने घर बुलाकर ले गया था। घर में कोई नहीं था। इस पर उसके बडे़ भाई ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे किशोरी को नशा हो गया। इसके बाद आरोपी बडे़ भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। अब युवक उसे ब्लैकमेल करता रहा। वह दो महीने से किशोरी की अस्मत से खेल रहा था। दो दिन पूर्व उसने किशोरी को फिर से बुलाया। एक घंटे में नहीं आने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। इसके बावजूद किशोरी ने उसका कहना नहीं माना तो उसने वीडियो वायरल कर दी। इस पर किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर साजिद तथा मुख्य आरोपी उसके बडे़ भाई आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि मुकदमा दर्र्ज कर लिया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed