{"_id":"65a6a00d7d5df108fb00f34d","slug":"ranji-trophy-uttar-pradesh-s-ranji-team-reached-meerut-welcomed-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश की रणजी टीम पहुंची मेरठ, हुआ स्वागत, जानें-किस दिन से शुरू होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश की रणजी टीम पहुंची मेरठ, हुआ स्वागत, जानें-किस दिन से शुरू होंगे मुकाबले
Tue, 16 Jan 2024 08:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:56 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रणजी ट्रॉफी मैच 19 से भामाशाह क्रिकेट मैदान में होना है। जिसके चलते मंगलवार को उत्तर प्रदेश की टीम होटल हारमनी इन में पहुंची। इस दौरान खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
रणजी मुकाबले के लिए मेरठ पहुंची क्रिकेट टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच शुक्रवार 19 जनवरी से मेरठ में रणजी ट्रॉफी मैच होना है। मैच भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। मैच के चलते मंगलवार को उत्तर प्रदेश की टीम मेरठ पहुंची। टीम देर शाम होटल हारमनी इन में पहुंची।
इस दौरान होटल स्टाफ व मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। टीम में कोच सुनील जोशी, मेरठ के समीर रिजवी, सौरभ कुमार, भुवि, विनीत, नीतीश राणा, अंकित राजपूत, यश दयाल, समर्थ, प्रियम गर्ग आदि सदस्य शामिल रहे।
भामाशाह क्रिकेट मैदान में 19 जनवरी से मैच खेला जाना है। इसे लेकर मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भी तैयारी कर ली गयी है। मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि मैच को लेकर पूरी तैयारी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की टीम दोपहर 1 बजे अभ्यास के लिए भामाशाह मैदान पहुंचेगी। बिहार की टीम भी जल्द मेरठ पहुंचेगी।