फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranjeet died due to strangulation, post-mortem report revealed

गला दबाने से हुई रणजीत की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 24 May 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ranjeet died due to strangulation, post-mortem report revealed
किठौर। छह दिन पूर्व खेत में मिला गांव सादुल्लापुर निवासी 46 वर्षीय रणजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छह दिन पूर्व सादुल्लापुर बांगर निवासी बलकार ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसका भाई रणजीत रविवार को चाचा के खेत पर गया था। सोमवार को उसका शव खेत में पड़ा मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि रणजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत हाेने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed