{"_id":"5f2c66328ebc3e3cea2023de","slug":"ranjana-stone-pelting-and-firing-at-kotla-meerut-news-mrt495004932","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला में रंजिशन दो पक्षों में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला में रंजिशन दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। घंटाघर स्थित कोटला बाजार में बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में रंजिशन मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई। पथराव में एक राहगीर घायल हो गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार में अमान पुत्र सारिक और काशिफ पुत्र सलाउद्दीन के बीच रंजिश है। पुलिस के अनुसार अमान ने काशिफ को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। इसकी जानकारी पाकर दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उनमें मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई। पथराव में एक राहगीर आमिर निवासी कोटला घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई है। अमान पक्ष से आसिफ ने गोलियां चला दीं। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष से सारिक, आसिफ, अमान तथा दूसरे पक्ष से काशिफ, सलाउद्दीन और ग्यासुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के मामले में आसिफ काट चुका है जेल
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार आरोपी आसिफ 1997 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपी सारिक जानलेवा हमले में जेल गया था। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुख्यात बद्दो से आरोपी का संबंध
पुलिस के मुताबिक एक आरोपी का कनेक्शन मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो से बताया है। बद्दो का एक करीबी मामले की जानकारी लेने देहली गेट थाने में भी पहुंचा था। उसे देख लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे चलता कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपी के बद्दो से संबंध होने से इनकार कर रही है।
वर्जन
पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिन लोगों ने गोलियां चलाई, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। -अजय साहनी, एसएसपी