फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rangoli decorated at football square, illuminated with lamps

Meerut News: फुटबाल चौराहे पर सजी रंगोली, दीपों से हुआ रोशन

Wed, 30 Oct 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Rangoli decorated at football square, illuminated with lamps
मेरठ। दिवाली पर महानगर के प्रमुख चौराहों को रोशन करने के अमर उजाला और नगर निगम के अभियान में 8वें और अंतिम दिन मंगलवार को फुटबाल चौराहे पर सफाई कर दीये जलाए गए और रंगोली बनाई गई। चौराहे को दीयों से रोशन कर पंच महोत्सव की खुशियां मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस अभियान में आसपास के बाजारों से व्यापारी शाम छह बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए। शाम सात बजे महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने दीपोत्सव का शुभारंभ किया, साथ ही इस अभियान का समापन किया। महापौर और नगरायुक्त ने लोगों से उत्साह और उल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। लोगों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले, पार्षद अरुण मचल, सुपरवाइजर राकेश मचल, दीपक वर्मा, पूनम गुप्ता, हर्षित त्यागी और अनंत जैन आदि मौजूद रहे। अमर उजाला के इस अभियान में बड़े पैमाने पर लोग जुड़े। बच्चा पार्क, सर्किट हाउस चौराहा, जेल चुंगी, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, घंटाघर, तेजगढ़ी और फुटबाल चौराहे पर यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान के बारे में ये बोले लोग
अमर उजाला की सराहनीय पहल
हर त्योहार पर लोगों को जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। इससे युवा पीढ़ी का उत्साह बढ़ता है। अमर उजाला की सराहनीय पहल है। - अभिषेक अग्रवाल, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में सभी को शामिल होना चाहिए
इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में सभी को शामिल होना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। - नितिन वर्मा, स्थानीय निवासी

त्योहार के प्रति बढ़ती है श्रद्धा
दीपावली प्रकाश का पर्व है। अमर उजाला के नाम में ही प्रकाश है। अमर उजाला सदा प्रकाश फैलाने का ही कार्य करता है। त्योहार के प्रति लोगों की श्रद्धा भी बढ़ रही है। - जतिन राजपूत, स्थानीय निवासी

चौराहे हो रहे स्वच्छ
त्योहार से पहले शहर के सभी चौराहे स्वच्छ हो रहे हैं। दीप प्रज्ज्वलन से सकारात्मक माहौल बनता है। - योगेश ठाकुर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed