फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramraj residents met the police station in-charge over the cow grazing dispute.

Meerut News: गाय चराने के विवाद में थाना प्रभारी से मिले रामराजवासी

Tue, 02 Jun 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ramraj residents met the police station in-charge over the cow grazing dispute.
बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामराज के मोहल्ला गौतम नगर नई बस्ती निवासी मुकेश नाथ पक्ष और एहसान पक्ष में गाय चराने के बाद घर लौटते वक्त हुए विवाद में मंगलवार शाम को भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि व ठाकुर जयपाल सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार शाम रामराज निवासी मुकेश नाथ का पुत्र चांद गाय को चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में एहसान पक्ष ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी थी। आरोप है कि गाय पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद पुनः मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार शाम भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि व ठाकुर जयपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या ग्रामीणों ने थाना इंचार्ज से मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा को हटाने की मांग की। आरोप है कि चौकी पर तैनात एक दरोगा फरियादियों से अभद्र व्यवहार करता है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने आरोपियों की धर-पकड़ कर तीन लोगों को हिरासत में लेने व दरोगा को एक-दो दिन में हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed