फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila Maidan will be seen in a grand form

Meerut News: भव्य स्वरूप में नजर आएगा रामलीला मैदान

Sat, 16 May 2026 09:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 16 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan will be seen in a grand form
नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया
विज्ञापन



हस्तिनापुर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ स्थित रामलीला मैदान को भव्य स्वरूप देने की दिशा में शनिवार को सीसी मार्ग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन सुधा खटीक ने फीता काटकर किया।
इस दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि रामलीला मैदान में पहले से चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा कराया जा चुका है तथा लोगों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। नगर पंचायत का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर वार्ड सभासद, स्थानीय व्यापारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने शनिवार को कस्बे के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड सभासद, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लंबे समय से जर्जर सड़कों और नालियों की समस्या से परेशान लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से वार्ड नंबर एक, पांच, छह सात, आठ नौ, आदि में सीसी मार्ग, टाइल्स कार्य और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ हुआ। भीम का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed