फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramadan brings the message of mercy, forgiveness and salvation.

Meerut News: रहमत, मगफिरत और निजात का पैगाम देता है रमजान

Thu, 19 Feb 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ramadan brings the message of mercy, forgiveness and salvation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मुकद्दस रमजान का पहला अशरा शुरू हो चुका है। रमजान के पहले दस दिनों को रहमत का अशरा कहा जाता है। इस दौरान अल्लाह तआला की बेशुमार रहमत बंदों पर बरसती है। हदीस के अनुसार इस पाक महीने में की गई हर इबादत का सवाब 70 गुना तक बढ़ जाता है।
शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने बताया कि रमजान का महीना तीन अशरों में तकसीम किया गया है। पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा जहन्नुम से निजात का होता है। पहले अशरे में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। दूसरे अशरे में बंदों की मगफिरत की जाती है, जबकि तीसरे अशरे में जहन्नुम से आजादी अता की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमजान सब्र, शुक्र और इबादत का महीना है। रोजेदार सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की रजा हासिल करने की कोशिश करता है। इससे इंसान में परहेजगारी और इंसानियत की भावना मजबूत होती है। जामिया सबील उल फलाह के मोहतमिम मुफ्ती इसराईल ने कहा कि इस पाक महीने में मुसलमानों को पांचों वक्त की नमाज, तरावीह और तिलावत-ए-कुरआन का एहतमाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जरूरतमंदों की मदद, सदका-खैरात और जकात अदा करने पर भी जोर दिया गया है। रमजान का महीना आपसी भाईचारे, सब्र और रहमत का पैगाम देता है। उलमा ने अपील की कि लोग इस बरकत वाले महीने में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें और समाज में अमन-चैन व मोहब्बत का पैगाम फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed