फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rama, Bardhaman floor mills raided, fined

रामा, वर्धमान फ्लोर मिलों पर छापा, जुर्माना

Thu, 14 Jan 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rama, Bardhaman floor mills raided, fined
मेरठ। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की पैकिंग में घटतौली और कांटों में खराबी की शिकायत पर बुधवार को दो फ्लोर मिलों पर छापा मारा। मोहकमपुर स्थित वर्धमान फ्लोर मिल और सदर स्थित रामा फ्लोर मिल में बांट और कांटों से संबंधित कागजात न मिलने पर चालान कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान विभाग की नौ सदस्यीय टीम वरिष्ठ निरीक्षक आरके विक्रम के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11:00 बजे सदर स्थित रामा फ्लोर मिल पहुंची। टीम ने कांटों और बाट की जांच शुरू की तो कुछ अधिकारी कागजात जांचने लगे। कांटा सही पाए जाने पर आटे के 50 किलो के बोरों का वजन कराया। मिल में रखे बांट पर मुहर नहीं लगवाई गई थी। इस पर चालान कर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम लगभग दो बजे मोहकमपुर स्थित वर्धमान फ्लोर मिल पहुंची। मिल का मुख्य द्वार बंद था। टीम ने परिचय देकर गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा। इस बीच मिल संचालक भी पहुंच गया। टीम को कार्यालय में बैठने के लिए कहा परंतु अधिकारी अंदर चले गए। मिल के मुख्य द्वार पर ट्रक का वजन करने के लिए लगा कांटा खराब था। टीम ने तीन अन्य कांटों की जांच की। वहीं, मिल में आटे के बोरों का वजन कराया। इनमें से र्कई बोरों में 50 किलो के बजाय 49.400 किलोग्राम वजन मिला। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इतना वजन कम होने पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। यहां भी कांटे और बांट से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने चालान कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पेट्रोल पंप पर होगी जांच
शहर में विभिन्न पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत मिल रही है। दिल्ली रोड, साकेत, कंकरखेड़ा, गढ़ रोड आदि स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर घटतौली के संबंध स्थानीय लोगों ने शिकायत की है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल पंपों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

वर्जन
कागजात न दिखाने पर चालान
उपभोक्ताओं की शिकायत पर रामा फ्लोर मिल और वर्धमान फ्लोर मिल में जांच की गई है। कांटों से संबंधित कागजात मिल मालिक नहीं दिखा पाए। इस पर चालान कर जुर्माना किया गया। हालांकि घटतौली की पुष्टि नहीं हुई है।-आरके विक्रम, सीनियर इंस्पेक्टर, विधिक माप विज्ञान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed