फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram and Ravana teams clash face to face on chariots of white horses

Meerut News: श्वेत घोड़ों के रथों पर आमने-सामने भिड़े राम-रावण दल

Sun, 13 Oct 2024 04:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 13 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Ram and Ravana teams clash face to face on chariots of white horses
मेरठ। लंकेश रावण और श्रीराम की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। रावण के अंत के साथ हर तरफ श्रीराम नाम के जयकारे गूंज उठे। दर्शकों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। छावनी रामलीला में ड्रोन से राम रावण का युद्ध दिखाया गया। दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड में तीन घंटे में संपूर्ण रामलीला दिखाई गई। जिमखाना मैदान में दिल्ली रोड रामलीला का लाइव हुआ।
विज्ञापन

छावनी भैसाली ग्राउंड रामलीला : सदर आयोध्यापुरी रामलीला में नंदकिशोर शर्मा और हरीश चंद्र जोशी ने पूजन किया। अहिरावण वध के मंचन के साथ लीला आरंभ हुई। राम और रावण के बीच अग्निवाणों से भीषण युद्ध हुआ। 75 ड्रोन से भगवान श्रीराम और रावण का युद्ध आकाश में दिखाया गया। इन दृष्य को देख बच्चे बड़े सभी आनंदित हो गए। श्रीराम ने रावण का वध किया। इस दौरान पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, अनिल जैन, वरुण अग्रवाल, सूरज गुप्ता, अंकित गुप्ता, देवेंद्र गोयल, नितिन बालाजी, सुरेश लोधी रहे।
विज्ञापन

शहर रामलीला दिल्ली रोड : शहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम रावण युद्ध का मंचन किया गया। दोनों सेनाएं देहली गेट नीलकंठ महादेव मंदिर ब्रह्मपुरी से दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड के लिए निकली। श्रीराम और रावण रथों पर सवार वाणों की वर्षा करते चल रहे थे। असत्य रूपी रावण को श्रीराम ने चुनौती दी। दिल्ली रोड और जिमखाना में मेला लगाया गया। बच्चे और बड़ों ने चाट पकौड़ी आदि का आनंद लिया। लीला का उद्घाटन अजय अग्रवाल और मुख्य तिलक ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया। 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. रामकुमार गुप्ता, कमल दत्त शर्मा, मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, राकेश गर्ग, आलोक गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड रामलीला: बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गुरु मां निलिमानंद ने पूजन किया। कलाकारों ने दिखाया कि लक्ष्मण जी ने मेघनाद का अंत कर दिया है। उसके बाद रावण रणभूमि में आया। श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। श्रीराम के तीर से रावण नहीं मर रहा था इस बीच विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। श्रीराम ने एक तीर से रावण की नाभी में अमृत कुंड को सुखा दिया। इसके बाद रावण का अंत हुआ। अंत में रावण ने लक्ष्मण को नीति का पाठ सिखाया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरिकांत अहलूवालिया, विनीत अग्रवाल शारदा, विवेक वाजपेयी, आलोक भटनागर, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शास्त्रीनगर रामलीला : के ब्लॉक शास्त्रीनगर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेला हुआ। 43 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। कलाकारों ने राम और रावण के बीच युद्ध दिखाया। मेले में आतिशबाजी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल और ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर रहे। इस दौरान हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, नरेंद्र राष्ट्रवादी, देवेंद्र सचदेवा, पंकज कतीरा, कुलदीप तोमर, राजेश निगम रहे।
कसेरूरखेड़ा दशहरा मेला : श्री रामलीला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में दशहरा मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि शिवदासी सोनू कैलाशी ने मेले का उद्घाटन किया। 80 फीट का रावण, 40 फीट का मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। विशिष्ट अतिथि दिनेश खटीक रहे। विधायक अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अवनीश काजला, विनोद सोनकर, आनंद कोरी, मनीष गुप्ता आदि रहे।
रजबन फुटबॉल ग्राउंड : रजबन पुलिस चौकी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से श्रीराम रावण युद्ध लीला आरंभ हुई। श्रीराम दल और रावण दल के लोग एक दूसरे पर बाणों की वर्षा करते चल रहे थे। कई स्थानों पर श्रीराम जी पर पुष्प वर्षा की गई। लीला स्थल पर भीषण युद्ध दिखाया गया। अतिशबाजी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल रहे और तिलक सुधीर रस्तोगी और राजेश यादव ने किया। रावण का दहन पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद सुनील कुमार वाधवा ने किया। इस दौरान सुनील कन्नौजिया, सतीश यादव, सुधीर भटनागर, श्याम मदान, रजनीश यादव, दिनेश यादव, दुर्गादास कन्नौजिया रहे।

जेलचुंगी रामलीला : रामलीला में कुंभकरण और मेघनाद के अंत के साथ लीला मंचन आरंभ हुआ। रावण और श्रीराम के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। जेलचुंगी पर मेला लगा। आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान सोनू शर्मा, महावीर सिंह, आमोद धामा, संजीव सहरावत, प्रसादी लाल, महावीर सिंह, आमोद धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed