{"_id":"57b4cd8b4f1c1bd0596ebd36","slug":"rakhi-prakran","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत प्रकरण में सुनवाई, पत्रावली रिजर्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी सावंत प्रकरण में सुनवाई, पत्रावली रिजर्व
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ दायर प्रार्थनापत्र पर बुधवार को न्यायालय एसीजेएम-10 की अदालत में सुनवाई हुई। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पत्रावली आदेश के लिए 27 अगस्त के लिए रिजर्व कर ली है।
परतापुर थाना अंतर्गत अंसल कोटयार्ड निवासी लता पत्नी राजकुमार ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल करते हुए राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई थी। प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया था कि राखी सावंत ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर अश्लील कपड़े पहने थे। इससे महिलाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानहानि हुई। साथ ही महिलाओं की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाई है।
न्यायालय में प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए 17 अगस्त की डेट लगायी थी। बुधवार को प्रार्थिनी की ओर से नितिन कांत अहलूवालिया अधिवक्ता ने बहस की। न्यायालय ने बहस की सुनवाई करते हुए पत्रावली आदेश के लिए 27 अगस्त के लिए रिजर्व कर ली है।
विज्ञापन
सीईई की जमानत पर सुनवाई टली
मेरठ। छावनी स्थित आरआर मॉल ध्वस्तीकरण मामले में कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह की जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई अब 24 अगस्त को होगी। इस ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें नामजद अनुज सिंह तभी से जेल में हैं। बुधवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी। लेकिन अधिवक्ता संजीव गुर्जर ने बताया कि कुछ दस्तावेज कैंट बोर्ड से मांगे गए है। जिसके चलते बुधवार को बहस नहीं हो पाई।