{"_id":"6890c6d15e61a0b302061da5","slug":"rakhi-made-by-girl-students-will-be-decorated-on-soldiers-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109664-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों पर सजेंगी छात्राओं के हाथों से बनी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों पर सजेंगी छात्राओं के हाथों से बनी राखियां
विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल का फोटो। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी राजस्थान सूरतगढ़ एयर फोर्स के सैनिकों की कलाई पर बंधेगी।
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व है। डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एयरफोर्स में तैनात वीर सैनिक भाइयों के लिए अनोखी पहल करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाई हैं। छात्राओं ने देश की रक्षा के प्रति प्रेम, सम्मान व बहन के प्यार का स्नेह पिरोया है। छात्राओं द्वारा बनाई गई तिरंगा राखी काफी आकर्षक बनी हैं।
विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों में भाई के सम्मान में बहन के स्नेह के साथ-साथ देश भक्ति का जज्बा है। राखी केवल धागे का नाम नहीं है, यह देशभक्ति, स्नेह व गर्व की मजबूत डोर है। ऐसे प्रयास न केवल सैनिकों को भावनात्मक संबल देते हैं, बच्चों को भी देश के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान की गाथा सुनाते हुए उनमें देश के प्रति प्रेम का जज्बा भी जगाया। इस दौरान डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिह, दीपा त्यागी, सरिता गोदारा, कुमकुम तिवारी, इंदु गुप्ता, रूबी हूण आदि मौजूद रहे।