फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait wife said Like Lord Shri Ram came back to Ayodhya my Ram is coming home

राकेश टिकैत की पत्नी ने कहा: जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आए थे, वैसे मेरे राम आज घर आ रहे हैं

Wed, 15 Dec 2021 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सिसौली
अमर उजाला ब्यूरो, सिसौली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 10:14 PM IST
सार

गाजीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत का काफिला रवाना हुआ तो जोश का माहौल बन गया। किसान भवन और टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर पल-पल माहौल बदलता रहा। लोगों की आवाजाही लगी रही।

विज्ञापन
Rakesh Tikait wife said Like Lord Shri Ram came back to Ayodhya my Ram is coming home
राकेश टिकैत का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के स्थगित होने बाद घर वापसी कर रहे चौधरी राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता ने कहा कि मेरे पति आज पूरे 383 दिन बाद घर आ रहे हैं। उनके स्वागत में जितने दीपक जलाऊं कम है। 383 क्या पूरे 500-600 से ज्यादा दीप जलाऊंगी। जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आए थे, वैसे मेरे राम आज घर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पल-पल बदलता रहा सिसौली का माहौल
सुबह से ही किसान चौधरी राकेश टिकैत के काफिले का इंतजार करते रहे। गाजीपुर बॉर्डर से काफिला रवाना हुआ तो जोश का माहौल बन गया। किसान भवन और टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर पल-पल माहौल बदलता रहा। लोगों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन


भट्ठी चढ़ाई और बनाए पकवान
चौधरी राकेश टिकैत की वापस पर सिसौली और मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पर भट्ठी चढ़ाई गई। लड्डू और पकवान बनें। दिनभर मेहमानों की आवाजाही रही।

किसान भवन पर झूमे किसान
किसान भवन पर देर रात तक किसान झूमते रहे। यहां ढोल की थाप पर किसानों ने खूब नाच गाना किया। डीजे  भी बजाया गया। इसके अलावा टिकैत के काफिले में रणसिंघा भी शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed