फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait said that the investigative agencies are working only on the instructions of the government

Meerut: प्रेसवार्ता में बोले टिकैत, सरकार की नीयत में खोट, आवाज उठाने वालों के पीछे लगा देती है जांच एजेंसियां

Thu, 22 Dec 2022 06:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Dec 2022 06:39 PM IST
सार

Meerut News : चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे ही जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said that the investigative agencies are working only on the instructions of the government
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में जानीखुर्द क्षेत्र के गांव गेझा में महापंचायत को संबोधित करने के बाद चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता की। वहीं प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान आंदोलन में किए गए वादों पर कायम नहीं है। एमएसपी पर पूरे देश का किसान दुखी है। सरकार किसानों की जमीनें हड़पने में लगी हुई है। 

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना किसानों का कई मिलों पर अभी तक पिछले वर्ष का भी बकाया भुगतान बचा हुआ है। अभी तक प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया है। जिससे पता चलता है कि सरकार की नीयत में खोट है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार मौन है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ही सरकार ईडी व अन्य जांच एजेंसियों को पीछे लगा देती है। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए किसानों से पंचायतें कर संपर्क किया जा रहा है। बगैर आंदोलन के ये देश बचने वाला नहीं है। आम लोग भी सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। इसी लिए किसान आंदोलन में आम लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज

राकेश टिकैत ने कहा कि खतौली उपचुनाव में जो हुआ है, ये ईमानदारी से हुआ है। लेकिन अब ये बेइमानी करेंगे। जिनको चुनाव लड़ना है वो आगे चौकस रहें। देशभर में शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने को लेकर हो रहे विवाद पर राकेश टिकैत ने कहा कि ना भगवा रंग इनका है। यह भगवा रंग समाज का है। इस पर इनका कब्जा होने देना नहीं है। हम भगवा ही पहनेंगे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की तलाश जारी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है सुनील सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed