सौरभ चौधरी की जीत से गदगद हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, कहा पूरे विश्व पर छोड़ी भारत की छाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दीं शुभकामनाएं
फेसबुक एकाउंट के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मेरठ के सौरभ चौधरी और शार्दुल विहान को शानदार निशानेबाजी पर बधाई दी। राठौर ने लिखा है कि 16 वर्ष की उम्र, पहले एशियाई खेल और स्वर्ण पदक। सौरभ चौधरी ने अपने अतुलनीय प्रदर्शन से पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ दी है। शाबाश सौरभ, जीत हमेशा आपके कदम चूमती रहे।
Rajyavardhan Rathore
16 वर्ष की उम्र, पहले एशियाई खेल और एक🥇पदक!
सौरभ चौधरी ने अपने अतुलनीय प्रदर्शन से पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ दी है। शाबाश सौरभ! जीत हमेशा आपके कदम चूमती रहे!
शार्दुल विहान के मेडल जीतने के बाद उन्होंने लिखा कि भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। 15 साल के शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में मेडल जीतकर शूटिंग में भारत को पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचा दिया। सभी निशानेबाजों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। इससे पहले उन्होंने मेरठ के रवि कुमार को भी सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी थी।
Rajyavardhan Rathore
#ASIANGAMES2018 में भारतीय शूटर्ज़ का शानदार प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है! 15 साल के शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में🥈जीतकर शूटिंग में भारत की पदक तालिका को 8 पर पहुंचा दिया है! सभी शूटर्ज़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं!

🥈जीतकर शूटिंग में भारत की पदक तालिका को 8 पर पहुंचा दिया है! सभी शूटर्ज़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं!